NATIONAL

यूपी : सीएम योगी ने किया 1,57,244 लाभार्थियों को घरौनी का ऑनलाइन वितरण

यूपी में सीएम योगी ने आज स्वामित्व योजना के अंतर्गत 11 जनपदों के 1,001 ग्रामों के 1,57,244  लाभार्थियों को ग्रामीण आवासीय अभिलेख (घरौनी) का ऑनलाइन वितरण किया। पिछले वर्ष 11 अक्तूबर को पीएम मोदी ने स्वामित्व योजना का शुभारंभ करते हुए छह राज्यों के 763 गांवों के लोगों को घरौनी का वितरण किया था। इनमें सर्वाधिक 346 गांव यूपी के थे। उस समय प्रदेश के 37 जिलों के 41,431 लोगों को घरौनी दी गई थी।

यह भी पढ़ें : लखनऊ : खालिस्तान समर्थक आतंकवादी सचिवालय चौराहे से हुआ गिरफ्तार

दूसरे चरण में सीएम आवास पर होने वाले कार्यक्रम में योगी कुछ ग्रामीणों को घरौनी सौपेंगे। इसके तुरंत बाद राजस्व विभाग के अधिकारी प्रदेश के 1,57,244 ग्रामीणों को घरौनी प्रमाण पत्र उपलब्ध कराएंगे।

यह भी पढ़ें : लखनऊ : PGI में शुरू होगी एयर एंबुलेंस की सुविधा, मरीजों को मिलेगी राहत

मुख्यमंत्री वर्चुअल माध्यम से ग्रामीणों से संवाद भी करेंगे। राजस्व सचिव संजय गोयल ने बताया कि गामीणों का गांव में घर तो है लेकिन उसका मालिकाना हक नहीं था। स्वामित्व योजना के तहत उन्हें मालिकाना हक मिल रहा है। इस योजना को अमली जामा पहनाने के लिए प्रदेश के सभी 75 जिलों में सर्वे शुरू है। इसके अंतर्गत ग्रामीण आबादी में मौजूद सभी घरों को नंबर मिलेगा। इससे पड़ोसियों के बीच विवाद समाप्त होने के साथ ही घरों का मालिकाना हक और उस पर बैंक लोन मिल सकेगा।

इन जिलों के ग्रामीणों को मिलेंगे घरौनी दस्तावेज

जिला    राजस्व ग्राम    कुल घरौनी
आजमगढ़    46           3167
कौशांबी    35              8987
चित्रकूट    24               4414
जालौन    187              26275
झांसी    131                 24565
फतेहपुर    48                7733
बांदा    36     9953
महोबा    139     25100
ललितपुर    183     13442
वाराणसी    33     1404
हमीरपुर    139     32204

Akshansh

Owner Of E-Kalam News, Rapper At FreeFund Productions, works as a Freelance Hindi Journalist In Many Web News Channels, Having Ability To Work independently Is what I Learned From MySelf

Related Articles

Back to top button