Thursday, May 9, 2024
Homeलखनऊ लोकललखनऊ में कमर्शियल वाहनों की हड़ताल: हिट एंड रन कानून के खिलाफ...

लखनऊ में कमर्शियल वाहनों की हड़ताल: हिट एंड रन कानून के खिलाफ विरोध बढ़ा

लखनऊ – यूपी के व्यापक क्षेत्र में आज कमर्शियल वाहनों ने सड़क दुर्घटना कानून के खिलाफ हड़ताल का आयोजन किया। इस हड़ताल के परिणामस्वरूप, लखनऊ समेत कई जिलों में व्यापक रूप से यातायात प्रभावित हो रहा है।

हड़ताल के दौरान, कमर्शियल वाहनों ने राजमार्गों पर विरोध प्रदर्शन करते हुए सवारियों को बीच रास्ते में ही उतारा। इससे यातायात ठप हो गया और लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा। रोडवेज बसें, टेंपो, और ई रिक्शा चालकों ने भी हड़ताल का समर्थन किया और अपने वाहनों को रोक दिया।

लखनऊ में वाहनों की हड़ताल
लखनऊ में वाहनों की हड़ताल

यह भी पढ़े : Viral Video : सिद्धार्थनगर मेडिकल कॉलेज में रिश्वतखोरी का मामला आया सामने

इस हड़ताल का मुख्य कारण हिट एंड रन कानून (Hit and Run Law) का है, जिसमें 7 लाख रुपए का जुर्माना और 10 साल की कड़ी सजा का प्रावधान है। भारतीय न्याय संहिता 2023 में हुए संशोधन के बाद, इस कानून का विरोध बढ़ा है। वाहनचालक संघों का कहना ​​है कि यह कानून उन्हें न्यायपूर्ण तरीके से नहीं लागू हो रहा है और इससे उन्हें अन्याय का सामना करना पड़ रहा है।

Akshansh

Owner Of E-Kalam News, Rapper At FreeFund Productions, works as a Freelance Hindi Journalist In Many Web News Channels, Having Ability To Work independently Is what I Learned From MySelf

Akshanshhttps://e-kalamnews.com
Owner Of E-Kalam News, Rapper At FreeFund Productions, works as a Freelance Hindi Journalist In Many Web News Channels, Having Ability To Work independently Is what I Learned From MySelf
RELATED ARTICLES

1 COMMENT

Comments are closed.

Most Popular

Recent Comments