Thursday, February 29, 2024
Home सरकारी योजनाएं प्रधानमंत्री योजनाएं (PMKSY) प्रधानमंत्री किसान सम्पदा योजना | Pradhan Mantri Kisan Sampada Yojana 2022

(PMKSY) प्रधानमंत्री किसान सम्पदा योजना | Pradhan Mantri Kisan Sampada Yojana 2022

भारत की GDP में भले ही कृषि का 17-18 प्रतिशत ही जाता हो लेकिन देश में ज्यादातर लोगों का रोजगार खेतीबाड़ी पर टिका हुआ है। हमारे देश में किसानो को अहम दर्जा दिया जाता है। जहां जवानों के साथ किसानों का नाम भी जोड़ा जाता है।

दुनिया भारत को एक कृषि प्रधान देश के रूप में देखती है। लेकिन दुर्भाग्य से हमारे देश के किसान अपनी किसानी से ज्यादा नहीं कमा पाते, जिसके चलते कई किसान कर्ज में डूब जाते हैं और अंत में उनके पास आत्महत्या के अलावा कोई चारा नहीं बचता। 

लेकिन भारत के किसानों के कल को बदलने में केंद्र की मोदी सरकार ने जिम्मा संभाला हुआ है। यदि आप भी कृषि पर निर्भर हैं तो आपको Pradhan Mantri Kisan Sampada Yojana (PMKSY) के बारे में जानना चाहिए। प्रधानमंत्री किसान सम्पदा योजना आपकी इनकम डबल कर सकती है। यदि इसके बारे में जानना, समझना और और इसके लाभ उठाने के उचित और सरल मार्ग के बारे में जानना है तो हमारे साथ इस Pradhan mantri Sarkari Yojana के बारे में पढ़ते रहें।   

चलिए पहले आपका इस योजना से परिचय करवाते हैं ( What is Prime Minister Kisan Sampada Yojana? )

कृषि क्षेत्र एक ऐसा क्षेत्र है जहां किसान एक अच्छा व्यवसाय कर सकता है। लेकिन हमारे देश में किसानों का क्या हाल है यह सभी जानते हैं। अखबारों की सुर्खियों से लेकर टीवी चैनलों तक आए-दिन किसानों के हाल पर चर्चा होती नजर आ जाती है। अपनी मिट्टी से अनाज पैदा करने वाला किसान अक्सर रातों को भूखा ही सो जाता है। देश में किसानों की इसी हालत को देखते हुए केंद्र सरकार ने इस योजना PMKSY का शुभारंभ किया, जिसे आप सभी प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना के नाम से जानते हैं।

PMKSY की शुरुआत साल 2017 के अगस्त महीने में हुई थी, जिसका एक मात्र उद्देश्य किसानों की आय दोगुना करने का है, यह केंद्र सरकार की एक कृषि केंद्रित योजना है। 2016-20 की अवधि के लिए मई 2017 में कैबिनेट द्वारा ‘कृषि समुद्री प्रोसेसिंग और कृषि कार्य नवनीकरण’ के लिए योजना को मंजूरी दी गयी थी।

इसके बाद इसी योजना में सुधार कर उसके पूर्ववर्ती नाम को नवीनतम रूप में ‘प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना’ (Pradhan Mantri Kisan Sampada Yojana) के नाम से सम्बोधित किया गया है। इस योजना के अंतर्गत 2016-20 तक करीब 6000 करोड़ रुपये आवंटन किए गए थे।

Pradhan Mantri Kisan Sampada Yojana yojana kya hai
प्रधानमंत्री की इस योजना का आप भी ले सकते हैं लाभ

यह भी पढ़े: PMO तक पहुंचाना चाहते हैं शिकायत? जाने आसान प्रक्रिया

अब जानिए प्रधानमंत्री किसान सम्पदा योजना की विशेषताएं? (Benefits of Pradhan Mantri Kisan Sampada Yojana)

  1. इस योजना के द्वारा खाद्य प्रोसेसिंग क्षेत्र के विकास को बढ़ावा मिलेगा।
  2. यह विशेष योजना किसानों को उनके द्वारा उत्पादित आनाज सामग्री के लिए बेहतर प्रक्रिया प्रदान करेगी।
  3. इस योजना से ग्रामीण इलाकों में रोजगार के और अधिक अवसर पैदा होंगे।
  4. विभिन्न खर्चों को कम कर कृषि उत्पादन में बढ़ोतरी करने के साथ ही फसलों को नुकसान से बचाने में और भोज्य पदार्थों के निर्यात को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।
  5. सरकार ने मेगा फ़ूड पार्क के लिए विशेष निधि की स्थापना की है क्योंकि इस तरह के पार्क बनने से अनाज को सुरक्षित भंडारित कर खराब होने से बचाया जा सकता है, कृषि उत्पादों, डेयरी, मछली पालन हेतु अत्याधुनिक बुनियादी संरचना उपलब्ध कराई जाएगी।
  6. इंटीग्रेडेड कोल्ड चैन अर्थात एकीकृत शीत श्रृंखला एंड वैल्यू एडिशन इन्फ्रास्ट्रक्चर अर्थात मूल्य संवर्धन की  संरचना की जाएगी। रोजगार में बढ़ोतरी के लिए खाद्य संसाधन और कृषि पर आधारित प्रोसेसिंग इकाईयों और सभी बुनियादी ढांचे को एकीकृत कर प्राथमिक रूप से ऋण देने के दायरे के तहत लाया गया है। इसकी मदद से किसानों को आर्थिक रूप से सहायता प्राप्त हो सकेगी।
  7. इस योजना में खाद्य प्रोसेसिंग और संरक्षण क्षमता का विस्तार होगा। 
  8. खाद्य प्रोसेसिंग या नवीनीकरण और खुदरा क्षेत्र में पूंजी निवेश को प्रोत्साहन प्रदान करने के लिए सरकार ने भारत में बनाई गयी सामग्री और उपजाई गए अनाज या भोज्य वस्तुओं के उत्पादन के सम्बन्ध में एफडीआई अर्थात विदेशी पूंजी निवेश की अनुमति प्रदान की है। 
  9. एग्रो प्रोसेसिंग क्लस्टर अर्थात कृषि कार्य में नवनीकरण प्रक्रिया के लिए सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए बहुत ही निम्न या कम दर पर ऋण उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गयी है।
  10. इस सुविधा के माध्यम से अनाज को खेत से सीधे उपभोक्ता तक बिना किसी रुकावट के पहुँचाना, इसकी उपलब्धता को सुनिश्चित करता है। 
  11. इससे हर वर्ग के किसानों को लाभ पहुँचाने और उनका सर्वागीण विकास करने की कोशिश की गयी है जिससे उनके बीच शिष्टता बढ़ेगी।
  12. सकल घरेलु उत्पाद, निर्माण, रोजगार और निवेश के लिए बुनियादी सुरक्षा और सुविधा मुहैया करवाने का आश्वासन दिया गया है जो समय के साथ उत्पादित आनाज और अन्य वस्तुओं के लिए अलग अलग परिवहन सेवाओं को उपलब्ध करवाएगा।
  13. पीएमकेएसवाई  (Pradhanmantri Kisan Sampada Yojana) के तहत 32 परियोजनाओं को मंजूरी मिली है।

क्या हैं योजना के उद्देश्य और लाभ? (PMKSY Online Application)

सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना के कुछ मुख्य उद्देश्य और लाभ हैं जो कि इस प्रकार है:

  1. इस परियोजना के अंतर्गत करीबन 17 राज्यों को कवर किया जाएगा।
  2. इन परियोजनाओं के तहत करीब 15 हजार लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार प्रदान किया जाएगा। 
  3. इस योजना की मदद से से उत्पन्न होने वाले अनाज की बर्बादी को रोका जाएगा।
  4. इसकी मदद से किसानों की आय को दोगुना किया जाएगा।
  5. अंतर्राष्ट्रीय और घरेलू बाजारों में भारतीय किसानों को उपभोक्ताओं से जोड़ा जाएगा जिससे कि उनको ज्यादा खरीददार मिलेंगे।

जानिए कैसे करें इस योजना में आवेदन ? (Online Application For Pradhan Mantri Kisan Sampada Yojana ) 

  1. सबसे पहले सरकार की आधिकारिक वेबसाइट pmksy.gov.in पर जाएं।
  2. होम पेज से लॉग इन ऑप्शन पर क्लिक करें।
  3. आप अपने नाम और ईमेल आईडी के माध्यम से लॉगिन कर सकते हैं।
  4. अब प्रासंगिक लिंक का चयन करें।
  5. पीडीएफ दिशानिर्देश से जानकारी प्राप्त करें और आवेदन करें।

आवेदन के दौरान क्या लगेंगे दस्तावेज?(Document for pmksy Application)

  1. किसान का आधार कार्ड (Aadhar Card) 
  2. वोटर आई कार्ड (Voter ID Card)
  3. जमाबंदी (Jamabandi)
  4. बैंक पासबुक (Bank Passbook)
  5. फोटो (Passport Size Photo)  
E kalam News

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

Akshansh

Owner Of E-Kalam News, Rapper At FreeFund Productions, works as a Freelance Hindi Journalist In Many Web News Channels, Having Ability To Work independently Is what I Learned From MySelf