उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार गोमती नदी के किनारे लक्ष्मण पार्क में एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी की माने तो वहां की स्थानीय लोगों ने पहले पेड़ से लटके हुए शव को देखा जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई।
![Lucknow Dead body found hanging from tree in Laxman Park on the banks of Gomti](https://e-kalamnews.com/wp-content/uploads/2022/06/Lucknow-Dead-body-found-hanging-from-tree-in-Laxman-Park-on-the-banks-of-Gomti-1024x682.jpeg)
30 वर्ष का बताया जा रहा है युवक
यह हत्या है या फिर आत्महत्या इस बात की जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है हालांकि पुलिस और 112 मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रही है। यह पूरा मामला लखनऊ के हजरतगंज थाना क्षेत्र के सुल्तानगंज पुलिस चौकी का है। जिस व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला है उसकी उम्र लगभग 30 साल बताई जा रही है। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी बताती है कि यह शख्स थाना गाजीपुर क्षेत्र का निवासी है।
यह भी पढ़े : लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क में बनेगा देश का सबसे बड़ा जुरासिक पार्क