Thursday, July 25, 2024
Homeनेशनलस्वप्ना फाउंडेशन ने नगर निगम के साथ चलाया सफाई अभियान   

स्वप्ना फाउंडेशन ने नगर निगम के साथ चलाया सफाई अभियान   

लखनऊ : मनकामेश्वर मंदिर घाट पर गोमती नदी के किनारे स्वप्ना फाउंडेशन के ईको रेंजर्स ने नगर निगम के साथ सफाई अभियान चलाया। 13 दिसंबर को लखनऊ के मानकेश्वर मंदिर में सुबह 10:30 से दोपहर 12:30 बजे तक स्वप्न की भूमित्र पहल के 20 ईको रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया।

यह भी पढ़ें : दिल्ली पुलिस ने आतंकी संगठन से जुड़े 5 लोगों को किया गिरफ्तार

उन्होंने एकल उपयोग प्लास्टिक की वस्तुओं जैसे गैर-बायोडिग्रेडेबल कचरे को एकत्रित कर घाट और गोमती नदी के 200 मीटर के क्षेत्र को साफ किया क्योंकि एकल उपयोग प्लास्टिक कचरे का सबसे हानिकारक रूप है। स्वप्ना फाउंडेशन के उत्साही युवाओं ने अपने शहर को स्वच्छ और हरा-भरा बनाने का प्रण लिया है। स्वप्न फाउंडेशन हमेशा माँ प्रकृति के लिए उनके बच्चों के रूप में काम करने और अपनी जिम्मेदारी को पूरा करने के लिए प्रयासरत रही है। 

स्वप्न के संस्थापक श्री अच्युत त्रिपाठी का कहना है की एकल उपयोग प्लास्टिक से पर्यावरण को अत्यधिक हानि पहुंचती है। इस सफाई अभियान में स्वप्न फाउंडेशन का केंद्र एकल उपयोग प्लास्टिक को गोमती नदी के किनारों से हटाना था। 

यह भी पढ़ें : कोरोना के हालात में आ रहा सुधार, पिछले 136 दिनों में सबसे कम हुए सक्रिय मामले

सारे कचरे को एक जगह एकत्रित करके उसे नगर निगम की गाड़ी में भेज दिया गया। “संस्थापक अच्युत त्रिपाठी का कहना का कहना है कि “1 साल- 1 नदी;  एक साथ हम इसे संभव बना सकते हैं।

Akshansh

Owner Of E-Kalam News, Rapper At FreeFund Productions, works as a Freelance Hindi Journalist In Many Web News Channels, Having Ability To Work independently Is what I Learned From MySelf

Akshanshhttps://e-kalamnews.com
Owner Of E-Kalam News, Rapper At FreeFund Productions, works as a Freelance Hindi Journalist In Many Web News Channels, Having Ability To Work independently Is what I Learned From MySelf
RELATED ARTICLES

2 COMMENTS

Comments are closed.

Most Popular

Recent Comments