Saturday, July 27, 2024
HomeनेशनलJIO Book : Reliance jio ने लांच किया 19,500 रुपए का नया...

JIO Book : Reliance jio ने लांच किया 19,500 रुपए का नया लैपटॉप, कैसे खरीद सकते हैं?

रिलायंस जिओ (Reliance jio) टेलीकॉम इंडस्ट्री में एक जाना-माना नाम है। अभी तक आप इस कंपनी को सबसे सस्ते मोबाइल रिचार्ज प्लान की वजह से जानते थे। हालांकि अब रिलायंस जिओ ने मात्र 19500 रुपए का लैपटॉप लॉन्च कर दिया है। जब से लैपटॉप (Reliance jio Book) की जानकारी सामने आई है तब से सोशल मीडिया पर यूजर हैरान हैं। क्योंकि इतने कम दाम में जिओ बुक (Jio Book) भारत में मिलने वाली है। आइए इस लैपटॉप के बारे में और जानते हैं। Jio Book के फीचर्स क्या है?और आपको इसे लेना चाहिए या नहीं?

Government E-Marketplace से ही खरीद सकते हैं JioBook

बीते कई समय से जिओ के लैपटॉप लॉन्च करने की खबरें लीक हो रहीं थी, हालांकि किसी ने भी नहीं सोचा था की JIO इतने अफॉर्डेबल प्राइस में अपने लैपटॉप को लांच करेगा। जिओ लैपटॉप की झलक इस साल हुए AGM में देखने को मिली,लेकिन आपको बता दें क्या आप इस लैपटॉप को सामान्य ऑनलाइन या ऑफलाइन स्टोर से नहीं खरीद सकते हैं। इसको खरीदने के लिए आपको Government E-Marketplace का सहारा लेना पड़ेगा।

Kitne ka hai jio book
जियो का सबसे सस्ता लैपटॉप। चित्र: गूगल इमेज

सिर्फ सरकारी कर्मचारी ख़रीद सकते हैं JIOBook?

रिलायंस जियो ने अपने नए लैपटॉप को गवर्नमेंट ई मार्केटप्लेस पर लॉन्च किया है, यानी अभी फिलहाल इसका फायदा सिर्फ सरकारी कर्मचारी ही उठा सकेंगे। आम जनता के लिए यह कब उपलब्ध होगा या होगा भी या नहीं इसके बारे में अभी कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि जियो बुक के फीचर्स कम कीमत में काफी कमाल के हैं। सिर्फ 19500 रुपए में इतने फीचर्स अभी तक किसी भी लैपटॉप में देखे को नहीं मिले। आइए जियो बुक के फीचर्स के बारे में जानते हैं!

यह भी पढ़ें: लॉन्च हुई Komaki Venice ECO भारत की हाई स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर, रेंज 100km

क्या हैं JIO Book के Specifications?

  1. JioBook 11.6Inch की HD डिस्प्ले के साथ आता है।
  2. JioBook में प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 665 है। इसका CPU Adreno 610 GPU
  1. JIOBook में 2GB LPDDR4X RAM दी गई है।लैपटॉप में 32GB का eMMC स्टोरेज भी दिया हुआ है।
  2. इसमें 60AH की बैटरी दी गई है जो लगातार चलाने पर करीब 13 घंटे का बैकअप आसानी से दे सकती है। जिओ के लैपटॉप को लैपटॉप नहीं जियो बुक के नाम से जाना जा रहा है। यह जिओ ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ लांच हुआ है।
Akshansh

Owner Of E-Kalam News, Rapper At FreeFund Productions, works as a Freelance Hindi Journalist In Many Web News Channels, Having Ability To Work independently Is what I Learned From MySelf

Akshanshhttps://e-kalamnews.com
Owner Of E-Kalam News, Rapper At FreeFund Productions, works as a Freelance Hindi Journalist In Many Web News Channels, Having Ability To Work independently Is what I Learned From MySelf
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments