Tata Motor Stock: टाटा मोटर्स के निवेशकों के लिए सोमवार की सुबह अच्छी नहीं रही। कंपनी के शेयर में शुरुआती कारोबार में ही 5.5% तक की भारी गिरावट दर्ज की गई। गिरावट की बड़ी वजह रही कंपनी की ब्रिटिश लग्जरी कार निर्माता Jaguar Land Rover (JLR) की कमजोर EBIT मार्जिन गाइडेंस, जिसने बाजार की उम्मीदों को झटका दे दिया।
Tata Motor Stock: JLR का मुनाफा अब दबाव में, अमेरिकी टैक्स बना मुसीबत
जहां एक ओर पूरी दुनिया की ऑटो इंडस्ट्री अमेरिका द्वारा लगाए गए 25% इंपोर्ट टैरिफ से जूझ रही है, वहीं Tata Motors पर इसका असर सबसे ज्यादा दिखा। कारण साफ है – Jaguar Land Rover, जो टाटा मोटर्स के कुल राजस्व का 71% और लाभ का 80% हिस्सा अकेले योगदान देती है।
यह भी पढ़ें: Noida-Greater Noida Expressway पर अब नहीं लगेगा जाम, आ रहे हैं दो नए अंडरपास!
JLR ने वित्त वर्ष 2026 के लिए EBIT मार्जिन को 5% से 7% के बीच बताया है, जो कि पहले तय किए गए 10% लक्ष्य से काफी कम है। FY25 में कंपनी ने 8.5% मार्जिन दर्ज किया था, यानी नए अनुमान से निवेशकों का भरोसा हिल गया।
Free Cash Flow में भी गिरावट की आशंका | Tata Motor Stock
FY25 में JLR का Free Cash Flow £1.5 बिलियन रहा, लेकिन FY26 में कंपनी इसे करीब शून्य रहने की उम्मीद कर रही है। हालांकि, कंपनी प्रबंधन का कहना है कि FY27 और FY28 में स्थिति में सुधार होगा, और ग्रोथ वापस लौटेगी।
JLR ने अमेरिका में अस्थायी रूप से बंद की शिपमेंट
अमेरिकी बाजार, जो दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा कार मार्केट है, वहां JLR ने अस्थायी रूप से शिपमेंट रोक दी है। टाटा मोटर्स की रणनीति फिलहाल रिव्यू मोड में है, और कंपनी अमेरिकी नीति परिवर्तनों पर करीब से नजर रखे हुए है।
शेयर प्राइस में जबरदस्त गिरावट, निवेशकों को नुकसान | Tata Motor Stock
सोमवार सुबह BSE पर Tata Motors का शेयर ₹672.75 के लो तक गिर गया, जो इसके 52-वीक हाई ₹1179.05 से 43% की गिरावट को दर्शाता है।
- पिछले एक साल में स्टॉक में 31.40% की गिरावट
- YTD यानी इस साल अब तक 9% डाउन
10:27 बजे तक शेयर ₹681.90 पर ट्रेड कर रहा था, यानी 4.3% की गिरावट।
क्या Tata Motors खरीदने का समय है या इंतज़ार करें?
Anand Rathi के सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट जिगर एस पटेल के अनुसार, शेयर फिलहाल अपने मंथली पिवट S3 सपोर्ट पर है।
- Immediate support: ₹665
- Resistance zone: ₹715
- जब तक ₹715 से ऊपर का क्लोजिंग नहीं होता, नए लॉन्ग पोजिशन से बचने की सलाह दी गई है।
यह भी पढ़ें: PM Kisan Yojana में नया नियम: अब सिर्फ इन्हें मिलेगा पैसा, बाकी सब बाहर!
Tata Motors के शेयर में गिरावट अस्थायी हो सकती है, लेकिन निवेशकों को सतर्क रहने की ज़रूरत है। JLR के मार्जिन और कैश फ्लो पर नजर रखना ज़रूरी होगा, खासकर अमेरिका में व्यापार पर पड़ रहे असर को देखते हुए।
2 thoughts on “Tata Motor Stock: Jaguar Land Rover की गिरती कमाई से हिल गया Tata Motors”