Stree Samman Samriddhi Yojana : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान महिलाओं को लेकर बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि यदि 2027 में सपा की सरकार बनती है, तो महिलाओं के लिए ‘स्त्री सम्मान समृद्धि योजना’ ( Stree Samman Samriddhi Yojana) शुरू की जाएगी, जिसके तहत गरीब महिलाओं को हर महीने 3000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी।
सिर्फ यही नहीं, सपा प्रमुख ने महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर अपने राजनीतिक एजेंडे को और स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार बनने पर पुलिस विभाग में महिला भर्ती की प्रक्रिया में बदलाव किया जाएगा और अधिक महिलाओं को विधानसभा चुनाव में टिकट भी दिया जाएगा।
प्रेस कॉन्फ्रेंस से सीधा वार: योगी सरकार पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर निशाना | Stree Samman Samriddhi Yojana :
प्रेस वार्ता के दौरान अखिलेश यादव ने सीधे तौर पर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित महसूस नहीं कर रहीं। उन पर अत्याचार हो रहे हैं और उन्हें न्याय नहीं मिल रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि “भाजपा की नीतियों से बहन-बेटियों ने दूरी बना ली है”। साथ ही, उन्होंने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि आयोग सरकार के दबाव में काम कर रहा है।
यह भी पढ़ें: Redmi Pad 2 : ₹14,000 से भी सस्ता! ऐसा टैबलेट आपने पहले नहीं देखा होगा
चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठे सवाल, कुंदरकी में रिवॉल्वर तानने का वीडियो उदाहरण
कुंदरकी विधानसभा उपचुनाव का हवाला देते हुए अखिलेश ने कहा कि वर्दीधारी अधिकारियों द्वारा महिलाओं पर रिवॉल्वर तानने की घटना प्रदेश की वास्तविक स्थिति को उजागर करती है। उन्होंने चुनाव आयोग से मांग की कि उस क्षेत्र की सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक की जाए और निष्पक्षता सुनिश्चित की जाए।
डेटा सेंटर और चुनावी डेटा की सुरक्षा पर चिंता जताई
सपा प्रमुख ने सरकार की डेटा नीति पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि “सरकार दावा कर रही है कि हर जगह डेटा सेंटर बनाए जा रहे हैं, लेकिन डेटा की सुरक्षा कहां हो रही है?”उन्होंने चुनाव आयोग के डेटा की गोपनीयता को भी गंभीर मुद्दा बताते हुए कहा कि यह चुनावी निष्पक्षता को प्रभावित कर सकता है।
यह भी पढ़ें: Gold Earrings का ऐसा कलेक्शन आपने पहले नहीं देखा होगा
विदेश नीति से लेकर बैलेट पेपर तक, सरकार की नीतियों पर सवाल
अखिलेश यादव ने भारत की विदेश नीति को “कमजोर” बताया और कहा कि संकट की घड़ी में भारत किनके साथ खड़ा होता है, यह अब सवाल बन गया है। उन्होंने बैलेट पेपर के जरिये मतदान की वकालत करते हुए कहा कि “मशीन की बटन दबाने से जनता का गुस्सा नहीं निकलता।”
यूपी की प्रशासनिक अस्थिरता और ‘भूमि कब्जा नीति’ पर भी उठाए सवाल
सपा अध्यक्ष ने राज्य में मंत्रियों और अधिकारियों के बीच विभागों को लेकर चल रहे विवाद पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने सरकारी जमीनों और संस्थानों की बिक्री पर सवाल उठाते हुए कहा, “जहां जमीन दिखती है, वहां भाजपा कब्जा कर लेती है। ये भारतीय ज़मीनी पार्टी बन गई है।”
अयोध्या और लखनऊ में बच्चियों के साथ दुष्कर्म के मामलों का जिक्र, सरकार की चुप्पी पर हमला
प्रेस कॉन्फ्रेंस में अखिलेश यादव ने लखनऊ और अयोध्या में 4 से 6 साल की बच्चियों के साथ हुए दुष्कर्म के मामलों का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार महिला सुरक्षा पर पूरी तरह फेल हो गई है। उन्होंने सवाल उठाया कि इन मामलों के सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक क्यों नहीं किए जा रहे हैं, और इस मुद्दे पर सरकार क्यों चुप्पी साधे हुए है।’
यह भी पढ़ें: Lucknow Weather Alert: अगले 5 दिन बारिश के नाम, जानिए किन जिलों में अलर्ट जारी!
2027 चुनाव से पहले सपा ने महिला वोटर्स को दिया बड़ा संदेश
अखिलेश यादव की यह प्रेस कॉन्फ्रेंस 2027 की रणनीति का साफ संकेत देती है। महिलाओं को आर्थिक मदद, राजनीतिक प्रतिनिधित्व और सुरक्षा देने के वादों के जरिए सपा ने महिलाओं को एक प्रमुख वोट बैंक के रूप में साधने की कोशिश की है।
अब यह देखना बाकी है कि क्या यह रणनीति आगामी चुनाव में सपा को वाकई में बढ़त दिला पाएगी।