Home ऑटो TATA Tiago EV : सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक CAR? जानिए कीमत और रेंज

TATA Tiago EV : सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक CAR? जानिए कीमत और रेंज

TATA Tiago EV भारतीय इलेक्ट्रिक गाड़ियों की शान बनने वाली हैं। क्योंकि इंडियन मिडिल क्लास फैमिली के लिए यह परफेक्ट कार साबित होगी। ऐसा कहना इस लिए सही होगा क्योंकि यह अब तक की सबसे सस्ती electric vehicle (EV) होने वाली है। TATA कंपनी पहले से ही देश भर में इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन बना रही है, ऐसे में यह अनुमान लगाना गलत नहीं होगा की TATA Tiago EV भारतीय सड़कों पर एक सफल कार साबित होगी।

EV CAR और Bike को फ्यूचर बताया जा रहा है। ऐसे में हर देसी विदेशी कंपनिया अपने अपने मॉडल लांच कर रही है,लेकिन TATA Tiago EV 8.64 लाख की बताई जा रही है, अब यह एक बड़ा सवाल है की आखिर इतने कम दाम में TATA की Tiago EV में आपको कितने फीचर और कितने किलोमीटर की रेंज मिलेगी? आइए जानते हैं!

TATA TIAGO EV ki  RANGE kya hai
315 किलोमीटर चलेगी TATA Tiago. चित्र : TATA मोटरज़

TATA Tiago EV की रेंज कितनी है?

TATA Tiago EV के लिए कंपनी ने 2 बैटरी के विकल्प अपने कस्टरमर के लिए यह किये हैं। आसान भाषा में कहें तो TATA Tiago EV 2 अलग-अलग बैटरी के साथ आती है। हालाकिं Tiago EV में वेरिएंट 4 देखने को मिलेंगे, (XE, XT, XZ+, और XZ+ Tech LUX) जिसमे पहला मॉडल 19.2 kWh battery के साथ आता है, वहीँ दूसरा 24 kWh battery के साथ।

TATA कंपनी का दावा है कि 19.2 kWh battery वाला मॉडल 250 किलोमीटर तक की रेंज अपने सिंगल चार्ज में दे सकता है। वहीँ 4 kWh battery वाली Tiago EV 315 किलोमीटर तक सिंगल चार्ज में चल सकती है। Team-BHP द्वारा प्रकाशित की गई रिपोर्ट के अनुसार ज़्यादातर बुकिंग 24 kWh battery वाली Tiago की हो रही है, जिनकी डिलीवरी जनवरी 2023 तक होने की संभावना है।

TATA Tiago EV चार्जिंग में कितना टाइम लेगी?

TATA Group की कंपनी TATA POWER द्वारा देश भर में चार्जिंग स्टेशन बनाने की सुविधा दी जा रही है। हालाकिं आप की TATA Tiago EV अपने घर में भी बड़े आराम से चार्ज कर सकते हैं। घर पर ही अपनी EV को चार्ज करना एक सबसे सुविधाजनक रास्ता है। और यह सस्ता भी है।

यदि आप Tiago EV को अपने घर में 15A चार्जर से चार्ज करते हैं, तो यह 8.7 घंटे में फुल चार्ज हो जाएगी। हालाकिं अगर आप अपने घर में 50,000 रुपया लगा कर 7.2kW AC charger खरीद लेते हैं तो आप अपनी कार को मत्रा 3.6 घंटे ही फुल चार्ज कर सकते हैं। लेकिन अगर आप चार्जिंग स्टेशन पर अपनी गाड़ी को चार्ज करवाते हैं तो DC फ़ास्ट चार्जिंग की मदद से यह 1 घंटे में ही चार्ज हो जाएगी।

यह भी पढ़े : Wagon R की 7 सीटर वैरिएंट क्या बन पाएगी बेस्ट सेलर? 2023 में होगी लॉन्च

Akshansh

Owner Of E-Kalam News, Rapper At FreeFund Productions, works as a Freelance Hindi Journalist In Many Web News Channels, Having Ability To Work independently Is what I Learned From MySelf

Akshanshhttps://e-kalamnews.com
Owner Of E-Kalam News, Rapper At FreeFund Productions, works as a Freelance Hindi Journalist In Many Web News Channels, Having Ability To Work independently Is what I Learned From MySelf

Recent Comments

Akshansh

Owner Of E-Kalam News, Rapper At FreeFund Productions, works as a Freelance Hindi Journalist In Many Web News Channels, Having Ability To Work independently Is what I Learned From MySelf

Exit mobile version