Friday, March 1, 2024
Home ऑटो Tata Nano EV : एडवांस फीचर्स के साथ TATA NANO ने की...

Tata Nano EV : एडवांस फीचर्स के साथ TATA NANO ने की वापसी, जानिए कितनी है कीमत

भारतीय सड़को पर टाटा कंपनी की कार काफी ज्यादा देखने को मिल जाती हैं, जिसके पीछे का सबसे बड़ा कारण यह है की टाटा की गाड़ियां भारतीय ग्राहकों के बजट में होती हैं। दाम काम होने के साथ साथ इसमें ऐसे कई नए और आधुनिक फीचर्स देखने को मिल जाते हैं जो टाटा की प्राइस रेंज में कोई और कार निर्माता कंपनी नहीं दे पाती। TATA की NANO कार की भारतीय बाज़ार में शुरू से ही चर्चा में रही।  

TATA NANO को शुरू में भारत की सबसे सस्ती कार के रूप में पेश किया गया था, जिससे भारत के मिडिल क्लास लोग भी एक 2 पहिया वहाँ की कीमत में कार का आनद उठा सके।  हालाकिं शुरू में काफी उठने के बाद TATA कंपनी की NANO गाड़ी भारतीय बाजार में टिक नहीं पाई जिसके पीछे जानकारों ने कई कारण बताए। लेकिन इस बार टाटा नैनो भारतीय सड़कों पर एयर लोगों के दिलो में राज करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस बार टाटा नैनो काफी ख़ास होने वाली है, क्योंकि इस बार इसको इलेक्ट्रिक व्हीकल (electric vehicle) के रूप में पेश की जा रही है। सोशल मीडिया पर TATA कंपनी के मालिक RATAN TATA और ये नई NANO EV इन दिनों काफी चर्चा बटोर रही है।

tata nano ev ki kimat
टाटा नैनो : गूगल फोटोज

भारत के EV बाज़ार में पैर जमा रही TATA

एक तरफ जहाँ भारत में पेट्रोल और डीजल के दाम तेजी से बढ़ रहें हैं, वहीँ दूसरी तरफ भारत सरकार द्वारा इलेक्ट्रिक वाहनों को काफी बढ़ावा दिया जा रहा है।  कई विदेशी कार निर्माता कंपनियां भारत की मार्किट पर नज़र बनाएं हुए हैं। जिसमे एक बड़ा नाम दुनिया के सबसे अमीर इंसान ELON MUSK की कंपनी TESLA भी है।  हालांकि इन सभी विदेशी कंपनी के सपनों पर TATA पानी फेरती दिख रही है। भारत में आधे से ज्यादा चार्जिंग स्टेशन TATA की अन्य कंपनी द्वारा तैयार की जा चुकी हैं और अब एक के बाद एक इलेक्ट्रिक वाहन सड़को पर उतारने से यह साफ़ है की टाटा जल्द से जल्द भारत की सड़को पर अपनी कई गाड़ियां उतारने वाली है।

जानिए क्यों ख़ास है EV TATA NANO ? 

TATA NANO इलेक्ट्रिस कार को लेकर कंपनी द्वारा दवा किया जा रा है की यह कार AC के साथ 140 KM तक आराम से चल सकती है।  मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार टाटा की यह नई इलेक्ट्रिक 60km प्रति घंटे की रफ़्तार से सड़कों पर दौड़ेगी। इस गाडी को लेकर टाटा द्वारा जो अहम् जानकारियां साझा की गई हैं उसके अनुसार इसमें : 

  1. यह एक 4 सीटर इलेक्ट्रिक कार है. 
  2. यह कार लिथियम आयरन बैटरी के साथ आएगी जो 37.48bhp के सामान होगी।  
  3. वहीँ इस कार का वजन 800 किलोग्राम के करीब होने का अनुमान है। 

जानिए इलेक्ट्रिक नैनो की कीमत ? 

TATA की इलेक्ट्रिक कार को भारत की सबसे सकती इलेक्ट्रिक कार का दर्जा दिया गया है, जिसके चलते इसकी कीमत को 2 से 2.5 लाख तक की बताई जा रही है। इसकी कीमत की जानकारी आधिकारिक तौर पर अभी सामने नहीं आयी है लेकिन सूत्रों ने इस कार की कीमत को लेकर अनुमान बताया है। 

यह भी पढ़े : Oben Rorr : सिर्फ 999 में घर लाए, सिंगल चार्ज में 200 किलोमीटर चलने वाली इलेक्ट्रिक बाइक

Akshansh

Owner Of E-Kalam News, Rapper At FreeFund Productions, works as a Freelance Hindi Journalist In Many Web News Channels, Having Ability To Work independently Is what I Learned From MySelf

Akshanshhttps://e-kalamnews.com
Owner Of E-Kalam News, Rapper At FreeFund Productions, works as a Freelance Hindi Journalist In Many Web News Channels, Having Ability To Work independently Is what I Learned From MySelf
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

Akshansh

Owner Of E-Kalam News, Rapper At FreeFund Productions, works as a Freelance Hindi Journalist In Many Web News Channels, Having Ability To Work independently Is what I Learned From MySelf