Lucknow Weather Alert: अगले 5 दिन बारिश के नाम, जानिए किन जिलों में अलर्ट जारी!

Lucknow Weather Alert: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रविवार का दिन ठंडी हवाओं और फुहारों के नाम रहा। जैसे ही मानसून ने रफ्तार पकड़ी, शहरवासियों को चिलचिलाती गर्मी से बड़ी राहत मिली। लंबे इंतजार के बाद आसमान से बरसे पानी ने लोगों को ना सिर्फ सुकून दिया, बल्कि शहर का नज़ारा भी हरा-भरा कर दिया।

बारिश ने बढ़ाई राहत, कैसा रहेगा आने वाले दिनों में मौसम?

शनिवार देर रात से शुरू हुई बारिश ने रविवार की सुबह को बेहद खुशनुमा बना दिया। शहर के विभिन्न इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली, जिससे तापमान में गिरावट आई और वातावरण में ताजगी घुल गई। लोग परिवार के साथ बाहर निकले और मौसम का आनंद उठाया।

यह भी पढ़ें: Redmi Pad 2 : ₹14,000 से भी सस्ता! ऐसा टैबलेट आपने पहले नहीं देखा होगा

22 जून को लखनऊ में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 60% से 90% के बीच बना रहा। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार, 23 जून को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। हालांकि, भारी बारिश की कोई चेतावनी फिलहाल नहीं दी गई है।

UP monsoon alert
UP monsoon alert

पूर्वी और मध्य यूपी में सामान्य से ज्यादा बारिश

सिर्फ लखनऊ ही नहीं, (Lucknow Weather Alert) बल्कि पूरे प्रदेश में मानसून का असर देखने को मिल रहा है।सोनभद्र में 136 मिमी और श्रावस्ती में 110 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई, यह इस मानसून सीजन की अब तक की सबसे अधिक वर्षा है। मौसम विभाग के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार,“1 जून से अब तक प्रदेश में औसतन 50.5 मिमी बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 11% अधिक है।”

15 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी, राजधानी में मौसम रहेगा खुशनुमा

मौसम विभाग ने यूपी के 15 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिनमें शामिल हैं: लखीमपुर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, झांसी और ललितपुर। इन जिलों में बहुत भारी बारिश की संभावना के चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 40 से अधिक जिलों में गरज-चमक और वज्रपात के आसार हैं, जिसको लेकर सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

सेहत से जुड़ी जानकारियां हासिल करने के लिए देसी हेल्प टिप्स को पढ़ें, यहाँ आपको सेहत की उचित जानकारी मिलेगी!

आने वाले कुछ दिनों तक लखनऊ में मौसम का यही सुहावना रुख बने रहने की संभावना है।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बारिश के कारण नमी और ठंडक बनी रहेगी, जिससे गर्मी और उमस से राहत का सिलसिला फिलहाल जारी रहेगा।

उत्तर प्रदेश में मानसून ने इस बार समय पर और प्रभावशाली शुरुआत की है। लखनऊ समेत अन्य जिलों में बारिश की रफ्तार से जहां खेतों को राहत मिली है, वहीं आम जनता भी मौसम का आनंद उठा रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक यह राहत जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें: Gold Earrings का ऐसा कलेक्शन आपने पहले नहीं देखा होगा

Leave a Comment