Sunday, March 3, 2024
Home मनोरंजन साक्षी ने फ्रेंड के साथ मिलकर MS धोनी से की मस्ती, सोशल...

साक्षी ने फ्रेंड के साथ मिलकर MS धोनी से की मस्ती, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

भारतीय क्रिकेट टीम के जाने-माने बल्लेबाज और आईपीएल ( IPL ) टीम चेन्नई सुपर किंग ( Chennai Super Kings ) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ( MS DHoni ) आजकल काफी सुर्खियों में चल रहे हैं। उनकी वीडियोस सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा पसंद की जा रही है। और अक्सर वह किसी ना किसी पार्टी में देखने को मिल जाते हैं। आजकल महेंद्र सिंह धोनी अपनी वाइफ साक्षी (sakshi dhoni ) के साथ खूब पार्टियां अटेंड करते हुए दिख रहे हैं। उनकी पत्नी साक्षी सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती है।

हाल ही में उनकी पत्नी साक्षी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की जिसे धोनी ( Dhoni ) के फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। साक्षी अपनी सहेली के साथ मिलकर धोनी के साथ काफी मस्ती करते हुए दिख रही है।

इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो

sakshi dhoni
2010 में महेंद्र सिंह धोनी ने की थी शाक्षी से शादी

महेंद्र सिंह धोनी की वाइफ साक्षी ने अपना यह वीडियो अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। वायरल वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी सूट बूट पहने नजर आ रहे हैं साथ ही अपने चेहरे पर उन्होंने मास्क भी लगा रखा है। इस दौरान साक्षी धोनी के लेफ्ट में नजर आ रही हैं और उनके दोस्त धोनी के राइट में खड़ी नजर आ रही है। दोनों ही ऐसे पोस्ट में हैं जैसे धोनी पर नोट लूटा रहीं हो। वीडियो के कमेंट बॉक्स में धौनी के फैंस काफी प्रतिक्रिया दे देना जरा रहे हैं।

देखिए साक्षी का शेयर किया वीडियो

4 जुलाई 2010 को हुई थी धोनी साक्षी की शादी

वर्ष 2010 में महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी ने शादी के बंधन में बंधने का फैसला लिया था। धोनी की पत्नी साक्षी मूल रूप से देहरादून की रहने वाली है। जब धोनी की साक्षी के साथ शादी हुई तो साक्षी होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रही थी और ट्रेनी के लिए कोलकाता के ताज बंगाल होटल में काम भी कर रही थी। साक्षी और धोनी दोनों ही एक दूसरे को बचपन से जानते थे और उन दोनों के पिता रांची में एक ही फिल्म में साथ काम करते थे।

यह भी पढ़े : लखनऊ : अनुज्ञा श्रीवास्तव बनी स्टार मिस टीन इंडिया व 2022 की ज्यूरी सदस्य

Akshansh

Owner Of E-Kalam News, Rapper At FreeFund Productions, works as a Freelance Hindi Journalist In Many Web News Channels, Having Ability To Work independently Is what I Learned From MySelf

Akshanshhttps://e-kalamnews.com
Owner Of E-Kalam News, Rapper At FreeFund Productions, works as a Freelance Hindi Journalist In Many Web News Channels, Having Ability To Work independently Is what I Learned From MySelf
RELATED ARTICLES

2 COMMENTS

Comments are closed.

Most Popular

Recent Comments

Akshansh

Owner Of E-Kalam News, Rapper At FreeFund Productions, works as a Freelance Hindi Journalist In Many Web News Channels, Having Ability To Work independently Is what I Learned From MySelf