Home हेल्थ & लाइफस्टाइल आयुर्वेद की सलाह : सुबह खाली पेट कभी ना करें सेब का...

आयुर्वेद की सलाह : सुबह खाली पेट कभी ना करें सेब का सेवन

हमारी सेहत के लिए फल हमें वह सभी पोषक तत्व पहुंचाते हैं जिनकी हमारे शरीर को बेहतर कार्य करने की जरूरत होती है। हालांकि फल खाने का भी एक सही तरीका होता है। ज्यादातर लोगों को इसकी जानकारी नहीं होती जिसके कारण लोग जब चाहे तब फल का सेवन कर लेते हैं। कभी खाली पेट खा लेते हैं तो कभी पेट अच्छी तरह भरने के बाद। हालांकि कुछ फल ऐसे हैं, जो खाली पेट खाने पर आप को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसमें एक सेब (Apple) का नाम सबसे ऊपर है। यकीनन सेब हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद है यह हमें फाइबर (Fiber) और कई प्रकार के न्यूट्रीएंट्स (nutrients) देता है। लेकिन आयुर्वेद में खाली पेट (apple on empty stomach) सेब न खाने की सलाह दी गई है।

आखिर ऐसा क्यों है? और खाली पेट सेब (apple on empty stomach) का सेवन करने से हमें क्या तकलीफ हो सकती है? चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं। हालाकि इससे पहले आपको सेब में मौजूद पोषक तत्वों के बारे में जानकारी होना जरूरी है।

apple on empty stomach
कुछ खाने के एक घण्टे बाद करें सेब का सेवन। चित्र : पिक्सेल

जानिए किन पोषक तत्वों से भरपूर है सेब (Nutrients of Apple)

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ पर मौजूद जानकारी के अनुसार सेब दुनिया भर में आसानी से मिलने वाला फल है। वही अमेरिकन डाइटरी गाइडलाइंस में रोजाना दो कप सेब (2 cups of Apple) का सेवन करने की सलाह भी दी गई है। हालांकि आयुर्वेद भी सेब का सेवन करने की सलाह देता है। लेकिन आयुर्वेद के अनुसार सेब का सेवन खाली पेट नहीं करना चाहिए। यूएस डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर की आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद जानकारी बताती है की करीब 200 ग्राम सेब में :

  1. 104 कैलोरी
  2. 5 ग्राम डाइट्री फाइबर
  3. विटामिन सी
  4. विटामिन के
  5. पोटैशियम
  6. 28 ग्राम कार्ब्स
  7. विटामिन बी1, विटामिन ई, विटामिन बी6.
पोषक तत्वों से भरपूर है सेब। चित्र : पिक्सेल

खाली पेट क्यों नुकसान करता है सेब का सेवन

आयुर्वेद में सेब का सेवन खाली पेट ना करने की सलाह दी गई है। आयुर्वेद का मानना है की खाली पेट सेब के सेवन करने से कब्ज और ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है। आयुर्वेद की माने तो सेब का सेवन हमेशा नाश्ते के 1 घंटे बाद या दोपहर के खाने के 1 घंटे बाद करना चाहिए। सेब में फाइबर होता है जो पेट में खाना पचाने का काम करता है। खाना खाने के बाद सेब का सेवन पोषक तत्वों को पूर्ण रूप से अवशोषित करने में आसानी कर देता है।

सेहत के लिए अच्छा है रोजाना सेब का सेवन। चित्र : पिक्सेल

यह भी पढ़े : सरसों का तेल या रिफाइंड! किसमें बनाती हैं आप खाना? जानिए आपके लिए क्या है फायदेमंद

शाम के समय भी नही करना चाहिए सेब का सेवन

शाम और सुबह के वक्त पाचन की प्रक्रिया धीमी हो जाती है। जैसे-जैसे पाचन एसिड का स्तर कम होता है पाचन की प्रक्रिया अपने आप धीमी होने लगती है। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट इस बात का दावा करती है की शाम को 6:00 बजे के बाद सेब का सेवन करने से आपके पेट में लंबे समय तक बिना बचे रहने तक रह सकता है। जिससे आपको पाचन संबंधित समस्या पर रात में सोने में समस्या भी हो सकती।

Akshansh

Owner Of E-Kalam News, Rapper At FreeFund Productions, works as a Freelance Hindi Journalist In Many Web News Channels, Having Ability To Work independently Is what I Learned From MySelf

Akshanshhttps://e-kalamnews.com
Owner Of E-Kalam News, Rapper At FreeFund Productions, works as a Freelance Hindi Journalist In Many Web News Channels, Having Ability To Work independently Is what I Learned From MySelf

Recent Comments

Akshansh

Owner Of E-Kalam News, Rapper At FreeFund Productions, works as a Freelance Hindi Journalist In Many Web News Channels, Having Ability To Work independently Is what I Learned From MySelf

Exit mobile version