Sunday, March 3, 2024
Home नेशनल यूपी जिला पंचायत अध्यक्ष की शानदार जीत पर भाजपा नेता दिग्विजय सिंह...

यूपी जिला पंचायत अध्यक्ष की शानदार जीत पर भाजपा नेता दिग्विजय सिंह ने दी बधाई

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 नजदीक आ रही है, ऐसे में भारतीय जनता पार्टी की यूपी जिला पंचायत अध्यक्ष की शानदार जीत विपक्ष के पसीने छुड़ा रही है, बता दे कि बीते शनिवार को उत्तर प्रदेश जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है जहां उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में से 67 जिलों में भारतीय जनता पार्टी के जिला पंचायत अध्यक्षों की जीत हुई है, ऐसे में गोंडा के भारतीय जनता पार्टी नेता दिग्विजय सिंह ( Digvijay singh BJP ) ने विजेता अध्यक्षों को बधाई दी है.

यह भी पढ़े : ट्विटर पर क्यों ट्रेंड कर रहा है #RavishKumar ? जानिए वजह

साथ ही भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर भाजपा नेता दिग्विजय सिंह ( Digvijay singh BJP ) ने जीत का श्रेय प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियों को दिया है. गोंडा के भाजपा नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि भाजपा की ऐतिहासिक जीत पंचायती राज व्यवस्था को और भी ज्यादा मजबूत कर देगी क्योंकि सभी अध्यक्षों का कार्यकाल बहुत उज्जवल होने वाला है.

Digvijay singh BJP

यह भी पढ़े : दादी चंद्रो तोमर के नाम से नोएडा में शूटिंग रेंज का नाम, यूपी सरकार का ऐलान

2022 चुनाव में फिर खिलेगा कमल ?

उत्तर प्रदेश जिला पंचायत अध्यक्ष की ऐतिहासिक जीत के बाद इस बात का अंदाजा लगाना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि आने वाले विधानसभा चुनाव 2022 में एक बार फिर से कमल खिलने वाला है, साथ ही पूर्ण बहुमत की योगी सरकार उत्तर प्रदेश के सिंहासन पर बैठने वाली है। क्योंकि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दावा भी कर दिया है कि 2022 में भाजपा की ही सरकार बनेगी ।

E kalam News

RELATED ARTICLES

1 COMMENT

Comments are closed.

Most Popular

Recent Comments

Akshansh

Owner Of E-Kalam News, Rapper At FreeFund Productions, works as a Freelance Hindi Journalist In Many Web News Channels, Having Ability To Work independently Is what I Learned From MySelf