Dust Storm Alert: आज देश के कई हिस्सों में तबाही लाने वाला है मौसम

Dust Storm Alert: भारत मौसम विभाग (IMD) ने आज के लिए एक साथ दो बड़े मौसम अलर्ट जारी किए हैं—धूलभरे तूफान (Dust Storm) और भयंकर भारी बारिश। यह अलर्ट देश के कई राज्यों को कवर करता है, जिसमें राजस्थान, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और उत्तर भारत के कई हिस्से शामिल हैं। अगर आप इन इलाकों में हैं तो आज का दिन सतर्क रहने का है।

राजस्थान में तूफान के साथ पड़ेगी भीषण गर्मी, रेड अलर्ट जारी

IMD ने राजस्थान और पश्चिमी राजस्थान के लिए “Heavy Dust Storm Alert” के तहत रेड अलर्ट घोषित किया है। इसके साथ ही यहां लू (Heatwave) का खतरा भी मंडरा रहा है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे दोपहर के समय बाहर निकलने से बचें और खुद को हाइड्रेट रखें।

यह भी पढ़ें: Lucknow Metro बनेगी एंबुलेंस! KGMU से चारबाग तक अब दौड़ेगी ‘ऑर्गन ट्रांसप्लांट मेट्रो’

दक्षिण भारत में होगी मूसलधार बारिश, रेड अलर्ट जारी

कोंकण, गोवा, केरल, कोस्टल कर्नाटक, तमिलनाडु और पुडुचेरी में IMD ने भारी से बहुत भारी बारिश (Heavy Rain Alert) का रेड अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।

 IMD weather alert
IMD weather alert

इन राज्यों में भी बारिश का खतरा, ऑरेंज अलर्ट लागू | Dust Storm Alert

  • नॉर्थ इंटीरियर कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, सिक्किम में भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट।
  • असम, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा और अन्य पूर्वोत्तर राज्यों में भी बारिश की संभावना।

उत्तर भारत में लू का प्रकोप, NCR में रहें सावधान

Dust Storm Alert: हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, पश्चिम और पूर्वी मध्यप्रदेश और विदर्भ में लू को लेकर ऑरेंज अलर्ट है। उत्तर प्रदेश के पश्चिम और पूर्वी भागों में भी गर्मी चरम पर रहेगी।

यह भी पढ़ें: PM Suryodaya Yojana:अब बिजली बिल होगा जीरो! रजिस्ट्रेशन शुरू

क्या करें, क्या न करें – आज के लिए जरूरी सावधानियां

  • दोपहर 12 से 4 बजे तक धूप में बाहर निकलने से बचें।
  • पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें।
  • मौसम विभाग के अपडेट्स पर नजर रखें।

बारिश और तूफान वाले क्षेत्रों में बिजली उपकरणों से दूरी बनाए रखें।

1 thought on “Dust Storm Alert: आज देश के कई हिस्सों में तबाही लाने वाला है मौसम”

Leave a Comment